बिहार की देन

बिहार की धरती पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में, हम जानेंगे की इतिहास में बिहार ने देश और दुनिया को क्या क्या दिया ?

  • यह भूमि है जहाँ से बौद्ध और जैन धर्म ने जन्म लिया।
  • यह जन्म भूमि हैं माता सीता की।
  • यह धरती है अजातशत्रु और सम्राट अशोक की जिसका मगध साम्राज्य भारत भर में फैला था।
  • ये वो भूमि है जिसके स्तम्भ से लिए गया चित्र हमारे देश का राष्ट्रीय चिन्ह है।
  • यह भूमि है चाणक्य की जिन्होंने दुनिया को राजनीत‍ि व कूटनीति का पाठ पढ़ाया।
  • यह धरती है जिसने विश्व को सर्जरी का ज्ञान दिया। शल्य चिकित्सा के जनक 'सुश्रुत' बिहार के ही रहने वाले थे।
  • दुनिया को शुन्य का ज्ञान इसी बिहार की धरती ने दिया। महान गणितज्ञ आर्यभट्ट इसी बिहार की धरती में जन्मे ।
  • यह कालिदास, पाणिनी और पवित्र ग्रंथ रामायण के रचियाता बाल्मीकि जी की भूमि हैं।
  • यह जन्म भूमि है सिक्खों के दसवें और अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जिन्होंने मुगलों के सामने कभी घुटने नहीं टेके।
  • बिहार वह पावन भूमि है जहाँ वीर कुँवर सिंह और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने जन्म लिया।
  • यह धरती है लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जिन्होंने राजनीति में एक अलग मुकाम हासिल कीया।
  • यह भूमि है बिहार की जहाँ के चम्पारण जिले से महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन की नींव रखी।
  • यह धरती है शिक्षा की, यहाँ का प्रसिद्ध नालंदा विश्व विध्यालय पूरे विश्व में प्रसिद्ध था। इस विश्व विध्यालय में दुनियाँ भर के छात्र पढ़ने आया करते थे।