GDP के बारे में संपूर्ण जानकारी

आखिर ये जीडीपी (GDP) क्या होती है ?

इस आर्टिकल में हम GDP के बारे में सटीक जानकारी देंगें , यह पूरा आर्टिकल पढ़ने के बाद आप किसी और को GDP का ज्ञान अच्छे से दे सकते हैं।

तो चलिए शुरू करते हैं। सब पहले जानते हैं GDP का full form: G – Gross = सकल D – Domestic = घरेलू P – Product = उत्पाद
तो GDP का full form है Gross Domestic Product (सकल घरेलू उत्पाद).

Gross Domestic Product (GDP) किसी भी देश की आर्थिक स्तिथि को मापने का पैमाना है। आपको बता दें कि भारत में जीडीपी की गणना प्रत्येक तिमाही में की जाती है। जीडीपी के तहत मुख्या रूप से तीन पैरामीटर (Parameter) को लिया जाता है कृषि, उद्योग व सेवा । इन क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ने या घटने के औसत के आधार पर जीडीपी दर तय होती है।

आपको बता दें कि जीडीपी में केवल घरेलू उत्पाद को ही गिना जाता है। इसका मतलब यह है कि जो चीजें हमारे देश में बनती या उत्पादित होती हैं, उनका ही मूल्य जीडीपी में शामिल होता है। इसे एक साधारण उदहारण के जरिये समझते हैं । अगर कोई चीज भारत में बनती है और अगर हम उस चीज को भारत के साथ-साथ दुनिया के अलग-अलग देशों में बेचते हैं तो उसे जीडीपी में गिना जाता है लेकिन अगर कोई चीज विदेश में बनती है और भारत में बेची जाती है तो उसे जीडीपी के मूल्यांकन में नहीं लिया जाता है।

जीडीपी की गणना कैसे की जाती है? How to calculate GDP?

अब सवाल है की GDP का सही मूल्यांकन कैसे किया जाता है, क्या इसके लिए कोई फार्मूला है ? बिलकुल, GDP का सही मूल्य पता लगाने के लिए एक निर्धारित सूत्र प्रयोग किया जाता है। आइये जानते हैं। GDP Formula = C + I + G + (X – M)

  • C = Consumer Expenditure
  • I = Industries Investment
  • G = Government Expenditure
  • X – M = Export – Import

अब मान लीजिए कि किसी देश में C = 500, I = 400, G = 400 और आयात – निर्यात (X – M) = 200 है, तो उस देश की GDP - GDP = 500 + 400 + 400 + 200 = 1500 होगी।

GDP कैसे और कब बढ़ती है ?

जब लोग अपने देश में ही बनी चीजों को खरीदते और इस्तेमाल करते हैं और उन्हें दूसरे देशों में भी बेचते हैं तो देश की GDP बढ़ती है और अगर आप दूसरे देश से चीजें खरीदते हैं और उनका इस्तेमाल करते हैं और अपने देश में बनी हुई चीजों का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो अपने देश की GDP घट जाती है। यानी की Import अगर Export से जयादा होगी तो GDP कम होगी और Export जयादा होगा तो जीडीपी बढ़ती है।

GDP के मूल्यांकन करने के बाद हमें जो संख्या मिलती है, उसकी तुलना दुनिया के विभिन्न देशों की GDP से की जाती है और यह अनुमान लगाया जाता है कि हमारे देश की आर्थिक स्थिति अन्य देशों की तुलना में कैसी है।

तो उम्मीद है आपको जीडीपी (GDP) के बारे में सारी चीजे समझ में आ गयी होगी की जीडीपी क्या है? और जीडीपी का हिसाब कैसे लगाया जाता है? अगर ये आर्टिकल आपको अच्छा लगा तो इसे शेयर जरूर करें।