बिहार का भूगोल

बिहार की धरती पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में, हम बिहार के भौगोलिक रुख को समझेंगे।

पहले बिहार राज्य के सीमाओं की जानकारी संक्षेप में जानते हैं

बिहार के 2 जिले ऐसे हैं जिनकी सीमाएं भारत के दो अलग राज्यों से लगता है। जी हां कटिहार और रोहतास जिला है जिन की सीमाएं भारत के दो अलग-अलग राज्यों से लगता है। कटिहार जिसकी सीमाएं पश्चिम बंगाल और झारखण्ड से लगती है तो रोहतास की सीमाएं उत्तर प्रदेश और झारखण्ड से सटी हुई है। राज्य के कुल 8 जिले हैं जो उत्तर प्रदेश की सीमा से बिल्कुल सटा हुआ है।

बिहार की राजधानी पटना की चौहद्दी क्या है?

पटना का भूगोल कुछ अनोखा है। पटना के चारों तरफ कुल 9 जिले हैं। यानी कि आप यह कह सकते हैं कि पटना जिला का सीमा बिहार के अन्य 9 जिलों को छूता है। जिसके नाम निम्नलिखित हैं –

  • बेगूसराय
  • समस्तीपुर
  • वैशाली
  • छपरा
  • भोजपुर
  • अलवर
  • जहानाबाद
  • नालंदा
  • लखीसराय।

बिहार और अंतर्राष्ट्रीय सीमा

बिहार राज्य का अंतरराष्ट्रीय सीमा नेपाल देश से लगा हुआ है। बिहार और नेपाल देश की सीमा लगभग 601 किलोमीटर लंबी है। बिहार का 7 जिला ऐसा है जो नेपाल के अंतर राष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है जो निम्नलिखित है –

  • सुपौल
  • अररिया
  • किशनगंज
  • पश्चिम चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • सीतामढ़ी
  • मधुबनी।

बिहार की जनसंख्या कितनी है?

जनसंख्या की दृष्टि से भारत के सभी राज्यों में बिहार का तीसरा स्थान है। इसके उलट क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के राज्यों में बिहार का 12वां स्थान है। 2021 जनगणना के अनुसार -

  • जनसंख्या – 12 करोड़
  • जनसंख्या घनत्व – 1102 प्रति वर्ग किलोमीटर
  • साक्षरता – 63.82 %
  • लिंगानुपात – 916.

बिहार की जलवायु

बिहार का भौगोलिक स्थिति है - 24º 20 '10 "और 27º3'15 उत्तर अक्षांश व 83º 19 '50 "और 88º17'40" पूर्वी देशांतर । उत्तर भारत के बाकी राज्यों की तरह बिहार में भी मुख्य रूप से तीन मौसम हैं: गर्मी का मौसम , यह मार्च से मध्य जून तक रहता है; मध्य जून से अक्टूबर तक मानसून की बारिश का मौसम; और ठंड का मौसम, नवंबर से फरवरी तक। सामान्य वर्षा राज्य के पश्चिम-मध्य भाग में लगभग 40 इंच (1,000 मिमी) से लेकर उत्तर में 60 इंच (1,500 मिमी) से अधिक होती है।

बिहार के मुख्य नदियों के नाम क्या है?

गंगा, सरयू, गंडक, बागमती, कोशी, सोन, पुणुन व फल्गू। बिहार के सभी जिलों का समुद्र तल से ऊंचाई एक जैसा नहीं है। अगर औसत निकाला जाए तो 173 फीट यानी 53 मीटर होता है।

Bihar Ka Bhoogol: मिट्टी

बिहार को मुख्या रूप से गंगा नदी द्वारा दो क्षेत्रों में विभाजित किया गया है- उत्तर बिहार के मैदान और दक्षिण बिहार के मैदान। बिहार की मिट्टी खेती के लिए बहुत ही उपयुक्त है। बिहार के हिमालय के तरफ से निकलने वाली ज्यादातर नदियां अवसाद तलछट लाती हैं। यह भी देखा जाता है कि बिहार के किस जिले में नदियां कम है। वहां की मिट्टी कम उपजाऊ है।

बिहार में सबसे ज्यादा कौन सी फसल उगाई जाती है?

बिहार भारत में लीची, मखाना, अमरूद, भिंडी का सबसे बड़ा उत्पादक है। मुख्य नकदी फसलें गन्ना, आलू, तंबाकू, तिलहन, प्याज, मिर्च और जूट और हैं। चावल, गेहूं और मक्का महत्वपूर्ण अनाज फसलें हैं। बिहार में अरहर, उड़द, मूंग, चना, मटर, मसूर और खेसरिया जैसी दालें उगाई जाती हैं। बिहार सब्जियों का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक है, जो आलू, प्याज, बैंगन और फूलगोभी से अभिभूत है। फल उत्पादन में, यह लीची (लीची) का सबसे बड़ा उत्पादक है।